From Radio Jockey to Real Estate Tycoon: Niket Mangal’s Rise as a Force in Indore’s Realty Sector

NM Group Founder Niket Mangal honoured with the Young Achiever of Indore Award 2026 by Young Thinkers’ Forum for his entrepreneurial excellence and contribution...
HomeBrand Postअभिषेक सिहाग को वर्ल्ड बिजनेस रिव्यू लंदन द्वारा 'startup leader of the...

अभिषेक सिहाग को वर्ल्ड बिजनेस रिव्यू लंदन द्वारा ‘startup leader of the year 2023’ अवार्ड मिला

शेखावाटी सीकर के युवा Entrepreneur अभिषेक सिहाग को WBR (World Business Review) London की और से उनके स्टार्टअप Loser’s Mindset के लिए ‘स्टार्टअप लीडर ऑफ द ईयर 2023 अवॉर्ड’ से सम्मानित किया है  जिसका मतलब होता है कि उन्होंने बिजनेस में एक ऐसा काम किया है जो आज से पहले अस्तित्व में नहीं था यानी एक नए बाज़ार के निर्माता।

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने उन्हें यह अवॉर्ड देकर सम्मानित किया और वो इस इवेंट की चीफ गेस्ट रहीं।

अभिषेक सिहाग ने अपनी स्पीच में बताया की

“जब हमने ये स्टार्टअप शुरू किया था तब ये आइडिया अस्तित्व में नही था, हमारा idea किसी को समझ नही आता था हमे हर जगह से रिजेक्शन झेलना पड़ा था और आज उसी स्टार्टअप को WBR लंदन की तरफ से स्टार्टअप लीडर ऑफ द ईयर 2023 का अवॉर्ड दिया गया है। यह हमारे लिए गौरव की बात है तो मैं यह कहना चाहूंगा कि आज हम जो भी हैं और जहां खड़े हैं वो सब अपनी mental toughness (माइंडसेट) की वजह से कर पाए हैं। इसलिए अगर आप सिर्फ एक बदलाव लाना चाहते हैं तो अपने आप को मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित करें।”

WBR India के संस्थापक निदेशक श्री संजय कुमार साहू ने अभिषेक सिहाग को बधाई के साथ आने का आभार और शुभकामनाएं व्यक्त की।

रविवार को हुए इस अवॉर्ड इवेंट में देश भर के कई बड़े उद्योगपति और उधमियों ने शिरकत की। ये इवेंट दिल्ली के ITC वेलकम होटल द्वारका में हुआ जिसमें तकरीबन 1000 से अधिक उद्यमी और बिजनेसमैन शामिल हुए।

WBR एक विश्वप्रसिद्ध बिजनेस और उधमिता पत्रिका है जो बिजनेस और बिजनेसमैन की उपलब्धियों को पहचान देकर  उन्हे दुनिया भर में पहुंचाती है।

अभिषेक सिहाग ने मीडिया को बताया कि हम इस स्टार्टअप में युवाओं के दिमाग के बायोलॉजिकल  स्ट्रेक्चर को चेंज कर उन्हे मेंटली टफ बनाते है जिससे उनका अपने दिमाग और इमोशंस पर कंट्रोल बढ़ता है और इससे वो कम समय में ज्यादा काम कर पाते है और कामों को बेहतर कर पाते है

सिहाग ने बताया कि 2019 में हमने सीकर में एक प्रोब्लम ऑब्जर्व की थी हमने इस प्रोब्लम  को इफेक्टिवली सॉल्व किया और आज हमारे पास all over india से क्लाइंट्स आ रहे है यहां तक कि विदेशों से भी हमारे पास क्लाइंट्स आ रहे हैं।